लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: यूएपीए आरोपी शरजील इमाम ने जमानत अर्जी दायर की, कहा अभियोजन के पास कोई सबूत नहीं

By भाषा | Updated: July 15, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार जेएनयू छात्र शरजील इमाम ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों की साजिश के मामले में यहां एक अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है और आरोप पूरी तरह से अनुमानों पर आधारित हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने इमाम की जमानत याचिका पर अभियोजन पक्ष से जवाब मांगा और मामले की अगली सुनवाई की तिथि 6 अगस्त तय की।

मामले में इमाम के साथ कई अन्य लोगों पर आतंकवाद निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन पर फरवरी 2020 की हिंसा का ‘‘मुख्य षड्यंकर्ता’’ होने का आरोप है, जिसमें 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हो गए थे।

अधिवक्ता अहमद इब्राहिम के माध्यम से दायर जमानत याचिका में इमाम ने कहा कि उनके खिलाफ आरोप एक 'आतंकवादी कृत्य' किये जाने का खुलासा नहीं करते हैं और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत कोई अपराध नहीं बनता है।

याचिका में कहा गया है, ‘‘अभियोजन के पास कोई सबूत नहीं है और जहां तक पूरी साजिश से याचिकाकर्ता से संबंध का सवाल है तो यह पूरी तरह से अनुमानों और संदेहों पर आधारित है।’’

इमाम ने कहा कि जब दंगे हुए थे तब उसे एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में रखा गया था और वह कभी भी किसी हिंसा में शामिल नहीं हुआ और न ही हिंसा को प्रोत्साहित किया।

इमाम ने दो विश्वविद्यालयों में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने से जुड़े एक मामले में भी जमानत अर्जी दाखिल की है। इस पर दो अगस्त को सुनवाई होगी।

इमाम के अलावा, जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद, जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा, जेएनयू की छात्राओं नताशा नरवाल और देवांगना कलिता, आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और कई अन्य लोगों पर भी मामले में कड़े कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!