लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगेः अदालत ने व्यक्ति को जमानत दी, कहा, महज दुश्चरित्र होने की वजह से जेल में नहीं रख सकते

By भाषा | Updated: December 1, 2020 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी हिस्से में हुए दंगों के संबंध में गिरफ्तार व्यक्ति को जमानत देते हुए कहा कि आरोपी को सिर्फ इसलिए जेल में नहीं रखा जा सकता है, क्योंकि इलाके का बदमाश था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने दयालपुर इलाके में दंगे के मामले में नाजिम को 20,000 रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर राहत प्रदान की।

अदालत ने कहा कि नाजिम का नाम प्राथमिकी में नहीं है और न ही उसके खिलाफ कोई विशिष्ट आरोप है। वह न सीसीटीवी फुटेज में दिखा है और न ही किसी वायरल वीडियो में।

न्यायाधीश ने कहा कि आवेदक को सिर्फ इसलिए जेल में नहीं रखा जा सकता है क्योंकि वह इलाके का बदमाश है।

अदालत ने 28 नवंबर को पारित आदेश में कहा, “कहने की जरूरत नहीं है कि मामले में जांच पूरी हो गई है और आरोप पत्र दायर कर दिया गया है। मुकदमे की सुनवाई में लंबा समय लग सकता है। आवेदक को अनंतकाल तक सिर्फ इसलिए जेल में नहीं रखा जा सकता है, क्योंकि दंगाई भीड का हिस्सा रहे अन्य लोगों की पहचान की जानी है और उन्हें गिरफ्तार किया जाना है।“

इस साल फरवरी के अंत में उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प ने सांप्रदायिक दंगों का रूप ले लिया था, जिनमें 53 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों जख्मी हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे