लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तानने के आरोपी ने कहा, मारने का नहीं बल्कि डराने का इरादा था

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले साल फरवरी में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर पिस्तौल तानने के आरोपी शाहरुख पठान ने बृहस्पतिवार को एक अदालत से कहा कि उसने पुलिसकर्मी पर गोली नहीं चलायी और उसका इरादा पुलिसकर्मी को मारने का नहीं था बल्कि वह केवल डराना चाहता था। हालांकि, इस दावे पर अभियोजन पक्ष ने विरोध जताया।

पिछले साल हुए दंगों के दौरान पठान के हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर पिस्तौल तानने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। शहरुख पठान को तीन मार्च, 2020 को गिरफ्तार किया गया था और वह वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है।

पठान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने यह दर्शाने के लिए कि पुलिसकर्मी की हत्या का प्रयास नहीं किया गया, अदालत में इस घटना का 26 सेंकड की एक वीडियो क्लिप चलाई। वकील ने कहा कि आरोपी ने दो राउंड गोली चलाई, जिसमें से एक हवा में जबकि दूसरी दायीं ओर चलायी गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी की दहिया से बहस हुई और वह वापस लौट गया।

इसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने वकील को दोबारा वीडियो चलाने को कहा और हवा में गोली चलाए जाने से ठीक पहले पठान की पिस्तौल की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया।

न्यायाधीश ने कहा, '' बंदूक (पिस्तौल) की स्थिति को देखिये। इसका निशाना सीधा है (दहिया पर)। जब वह निशाना साध रहा है, तो बंदूक सीधी है।''

हालांकि, बचाव पक्ष की वकील ने स्पष्टीकरण दिया कि दोनों बार चलायी गई गोली का निशाना हेड कांस्टेबल नहीं थे। उन्होंने कहा, '' राज्य का मामला दहिया पर आधारित है। वह संभावित पीड़ित हैं और उन पर गोली नहीं चलायी गई। पहली गोली हवा में और दूसरी गोली दायीं ओर चलायी गई।''

वहीं, पुलिस की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक अनुज हांडा ने कहा कि आरोपी ने साफ तौर पर पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तानी थी।

बचाव पक्ष की दलीलों का विरोध करते हुए हांडा ने कहा, '' बंदूक (पिस्तौल) को शिकायकर्ता के सिर से थोड़ा नीचे ताना गया। कई गोलियां चलाने के कारण पीछे हटने की वजह से उसका हाथ ऊपर की ओर जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां