लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे : जेएनयू की छात्रा ने अदालत से कहा कि पुलिस ने ‘‘कपटपूर्ण’’ अभियोजन चलाया

By भाषा | Updated: December 4, 2020 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा और पिंजरा तोड़ गिरोह की सदस्य देवांगना कलिता ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत में आरोप लगाया कि उतरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के सिलसिले में पुलिस ने उनके खिलाफ ‘‘कपटपूर्ण’’ अभियोजन चलाया था।

कलिता की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत की अदालत में यह आरोप लगाया गया।

पुलिस ने आरोपपत्र में दावा किया है कि कलिता एवं अन्य ने भीड़ को भड़काने के लिए प्रदर्शन स्थल पर कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिए थे।

अभियोजन आरोपी के जिरह पर शनिवार को अपना पक्ष रखेगा।

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कलिता की तरफ से पेश हुए वकील अदित पुजारी ने आरोपपत्र के साथ सौंपे गए जब्त सामानों की सूची का जिक्र किया और कहा कि पुलिस ने कथित तौर पर ‘‘जानबूझकर’’ अधूरे दस्तावेज सौंपे ताकि गलत तरीके से दर्शाया जा सके कि करीब 300 महिलाएं जहांगीरपुरी से जाफराबाद आईं और हिंसा में हिस्सा लिया। जाफराबाद में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था।

उन्होंने कहा कि अभियोजन का कहना है कि ये महिलाएं कथित तौर पर तेजाब के बोतलों और मिर्च पावडर के साथ आईं और कलिता तथा अन्य ने उन्हें हिंसा के लिए भड़काया।

पुजारी ने आरोप लगाए, ‘‘पुलिस ने व्हाट्सएप समूह के स्क्रीनशॉट सौंपे हैं जहां पुलिस 300 महिलाओं की आवाजाही पर नजर बनाए हुए है जो जहांगीरपुरी से आईं और जिन्होंने कथित रूप से दंगों में हिस्सा लिया... पुलिस ने जानबूझकर दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक के संदेश सामने नहीं रखे ताकि अधूरी तस्वीर पेश की जा सके। पुलिस ने संदेशों को दबाया जो वास्तव में मौजपुर में शुरू हुई हिंसा के बारे में था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह शरारतपूर्ण हे। यह कपटपूर्ण है। वे इन संदेशों को छिपा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे