लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: पुलिस को कबूलनामा लीक होने की जांच से संबंधित रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

By भाषा | Updated: November 26, 2020 15:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को शहर की पुलिस को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक छात्र का कबूलनामा मीडिया में लीक होने के आरोपों की जांच से संबंधित रिपोर्ट पेश करने के लिये कहा है।

छात्र को फरवरी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में गिरफ्तार किया गया था।

न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने पुलिस से यह भी कहा है कि वह इस संबंध में आगे उठाए जाने वाले कदमों का स्थिति रिपोर्ट में जिक्र करे।

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अधिवक्ता अमित महाजन ने अदालत को बताया कि केस डायरी से कबूलनामा लीक होने के मामले की सर्तकता जांच पूरी हो गई है। उन्होंने इस संबंध में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का समय मांगा।

उच्च न्यायालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें पुलिस पर बयान मीडिया में लीक होने के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

तन्हा की ओर से पेश अधिवक्ता सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि दस्तावेजों के लीक होने के संबंध में पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने के अलावा एक संज्ञेय अपराध भी हुआ है और इस मामले में उचित कार्रवाई करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जी न्यूज मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड और ऑपइंडिया मीडिया संस्थानों द्वारा ऐसे दस्तावेज मीडिया में लाया जाना कार्यक्रम संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने इस संबंध में लिखित बयान दाखिल करने के लिये समय मांगा है।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 18 जनवरी को तय की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?