लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की जमानत अर्जी पर छह अगस्त को सुनवाई करेगी अदालत

By भाषा | Updated: July 13, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगों के सिलसिले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ दर्ज दिल्ली पुलिस के दो मामलों में आरोपी की जमानत अर्जियों पर सुनवाई के लिए मंगलवार को छह अगस्त की तारीख तय की।

पिछले साल फरवरी में दंगों के दौरान दो लोगों के गोली लगने से घायल होने के अलग-अलग मामलों में दयालपुर थाने में प्राथमिकियां दर्ज की गयी थीं। हुसैन पर हत्या के प्रयास और दंगा फैलाने समेत अपराधों में भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किये गये।

हुसैन की पहली याचिका न्यायमूर्ति योगेश खन्ना के समक्ष आई जिन्होंने नोटिस जारी किया और पुलिस से स्थिति रिपोर्ट मांगी। दूसरी याचिका न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद के समक्ष सूचीबद्ध थी जिन्होंने इसे पहली अर्जी के साथ ही जोड़ दिया।

न्यायमूर्ति खन्ना के समक्ष दायर जमानत अर्जी में आरोपी ने इस आधार पर जमानत की गुहार लगाई है कि वह लंबे समय से जेल में बंद है। हुसैन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर ने कहा, ‘‘मैं यथासंभव जल्द तारीख मुकर्रर करने का अनुरोध करता हूं। मैं 14-15 महीने हिरासत में रहा हूं।’’

इससे पहले निचली अदालत ने 15 मई को दोनों मामलों में हुसैन की जमानत अर्जियों को खारिज कर दिया था।

ये मामले अजय कुमार झा और प्रिंस बंसल की अलग-अलग शिकायतों पर दर्ज किये गये थे जिन्होंने दावा किया था कि दंगाई भीड़ ने 25 फरवरी को उन पर गोली चलाईं जिसमें वे जख्मी हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे