लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे : अदालत ने पुलिस आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी वाले आदेश पर रोक लगायी

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस आयुक्त से स्पष्टीकरण मांगने वाला एक आदेश सोमवार को निरस्त कर दिया।

फरवरी 2020 में हुए दंगों से जुड़ी रिपोर्ट नहीं सौंपने को लेकर अदालत ने पुलिस आयुक्त से पूछा था कि उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

जिला और सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार ने 21 अक्टूबर के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गर्ग के आदेश के संबंध में दिल्ली पुलिस पुनरीक्षण याचिका पर यह निर्देश दिए। गर्ग ने अपने इस आदेश में दिल्ली के पुलिस आयुक्त को बहुत फटकार लगायी थी।

मजिस्ट्रेट ने केन्द्रीय गृह सचिव के माध्यम से दिल्ली के पुलिस आयुक्त से जानना चाहा था कि 25 सितंबर के आदेश के अनुरूप अदालत में रिपोर्ट नहीं सौंपने के लिए उनके खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई क्यों ना की जाए।

यह आदेश निरस्त करते हुए सत्र न्यायाधीश ने कहा, ‘‘21 अक्टूबर के आदेश के बारे में पुनरीक्षण फाइल के अवलोकन से पता चला कि इस अदालत ने 21 अक्टूबर को 25 सितंबर के आदेश के अमल पर रोक लगा थी और इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि निचली अदालत द्वारा बाद में 21 अक्टूबर के आदेश में दिये गए निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया क्योंकि निश्चित ही ऐसा रोक लगाने के आदेश के बाद किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘परिणामस्वरूप उक्त आदेश के तहत दिये गये निर्देश अनावश्यक थे।

न्यायाधीश ने निर्देश दिया, ‘‘तद्नुसार 21 अक्टूबर को निचली अदालत द्वारा पारित आदेश निरस्त किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?