लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: अदालत ने एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: December 1, 2020 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में आरोपी एक व्यक्ति की जमानत याचिका को दिल्ली की एक अदालत ने यह कह कर खारिज कर दिया उसे एक वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है, जिसमें वह मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन के घर की छत पर घूम रहा है।

अदालत ने कहा कि इससे स्पष्ट पता चलता है कि आरोपी कथित तौर पर दंगों में शामिल था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने कहा कि अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष की उस दलील में दम है कि आरोपी इरशाद अहमद, खजूरी खास क्षेत्र में हुए दंगों से संबंधित चार अन्य मामलों में आरोपी है।

अदालत ने कहा कि अगर अहमद को जमानत पर छोड़ दिया गया तो वह प्रत्यक्षदर्शियों को धमका सकता है और साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकता है।

न्यायाधीश ने 28 नवंबर को दिए अपने आदेश में कहा, “यहां यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि जांच एजेंसी ने मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन के घर से संबंधित आठ वीडियो बरामद किये हैं। आवेदनकर्ता (अहमद) को घटना के दिन उन वीडियो में मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन के घर की छत पर घूमते देखा जा सकता है जिससे यह स्पष्ट तौर पर पता चलता है कि वह न केवल दंगाइयों के समूह में शामिल था बल्कि उसने सक्रिय होकर इसमें भाग लिया।”

अदालत ने कहा कि आरोपी के कॉल विवरणों से पता चला है कि घटना के दिन वह अपराध स्थल पर मौजूद था और मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन के लगातार संपर्क में था।

न्यायाधीश ने कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में जमानत नहीं दी जा सकती।

सुनवाई के दौरान अहमद के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को जबरदस्ती मामले में फंसाया जा रहा है।

पुलिस की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक मनोज चौधरी ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि मामला संवेदनशील है और आरोपियों ने दूसरे समुदाय को अधिकतम नुकसान पहुंचाने की साजिश रची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू