लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: अदालत ने यूएपीए के मामले में जमानत पर बाहर शख्स के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च दिल्ली की एक अदालत ने गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में जमानत पर चल रहे एक शख्स के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। उक्त शख्स पिछले साल फरवरी में उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगों के एक मामले में अदालत के समक्ष पेश नहीं हुआ था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने मामले में फैजान खान के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। वह बार-बार बुलाये जाने के बाद भी अदालत में पेश नहीं हुआ था।

अदालत ने 25 मार्च के अपने आदेश में कहा, ‘‘बार-बार बुलाये जाने के बावजूद आरोपी फैजान खान पेश नहीं हुआ, इसलिए अगली सुनवाई की तारीख पर उसके निश्चित रूप से पेश होने के नोटिस के साथ उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाता है।’’

खान की वकील ने कहा कि वह अपने मुवक्किल के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को रद्द करने के लिए आवेदन दाखिल करेंगी।

अदालत ने पुलिस को सभी 18 आरोपियों को मामले में दाखिल आरोप पत्र की हार्ड कॉपियां मुहैया कराने का निर्देश दिया तथा अगली सुनवाई के लिए आठ अप्रैल की तारीख तय की।

एक दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारी खान ने सह-आरोपी आसिफ इकबाल तन्हा को कथित रूप से फर्जी पहचान पत्र पर सिम कार्ड बेचा था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल अक्टूबर में खान को जमानत दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर