लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: अदालत ने दो लोगों को जमानत दी

By भाषा | Updated: January 1, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल फरवरी में उत्तर पूर्व दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित एक मामले में दो लोगों को अन्य मामलों से समानता के आधार पर जमानत दे दी।

अदालत ने इस बात का संज्ञान लिया कि आरोप-पत्र दाखिल किये जाने से पहले चार सह-आरोपियों को जमानत दे दी गयी और छह अन्य को पिछले दो महीने में जमानत दी जा चुकी है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने कासिफ और वासिफ को दयालपुर इलाके में दंगों के दौरान एक कार शोरूम में तोड़फोड़ करने तथा उसमें आग लगाने से जुड़े मामले में 20 हजार रुपये के मुचलके और इतनी ही जमानत राशि जमा करने पर राहत प्रदान की।

अदालत ने कहा कि दोनों आरोपी कथित तौर पर इलाके में दंगों के अन्य मामलों में संलिप्त थे, लेकिन उन्हें मौजूदा मामले में जमानत से इनकार का यह आधार नहीं हो सकता।

अदालत ने आरोपियों को सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने और उनके मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करने का निर्देश दिया।

दोनों आरोपियों की ओर से वकील नासिर अली ने कहा था कि उन्हें मामले में गलत तरह से फंसाया गया है। उन्होंने अन्य मामलों से समानता के आधार पर जमानत मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर