लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे : अदालत ने एक आरोपी को जमानत दी

By भाषा | Updated: November 30, 2020 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर अदालत ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से संबंधित हत्या के एक मामले में एक आरोपी को जमानत दे दी है। अदालत ने कहा कि किसी गवाह या पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान नहीं की जा सकी और यहां तक कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी उसकी पहचान नहीं हो सकी।

यह मामला सांप्रदायिक हिंसा के दौरान स्थानीय निवासी विनोद कुमार की हत्या से संबंधित है। नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुयी झड़पों के बाद 24 फरवरी को सांप्रदायिक हिंसा शुरू हो गयी थी। दंगों में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि करीब 200 लोग घायल हो गए थे।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने उत्तरी पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में दंगों के दौरान कुमार की कथित हत्या के मामले में अलीम सैफी को 30,000 रुपये की जमानत राशि और इतनी ही राशि के मुचलके पर राहत प्रदान कर दी।

अदालत ने कहा कि हालांकि अपराध "बहुत गंभीर" है लकिन सैफी की भूमिका देखनी होगी।

अदालत ने कहा कि मौजूदा मामले में किसी गवाह, व्यक्ति या पुलिस नहीं ने आरोपी की पहचान नहीं की है। अदालत ने 26 नवंबर के अपने आदेश में कहा कि केवल सह-आरोपी अरशद ने पहचान की है।

अदालत ने सैफी को सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने और बिना अनुमति के दिल्ली से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया।

सुनवाई के दौरान, सैफी की ओर से पेश वकील अब्दुल गफ्फार ने कहा कि शिकायतकर्ता और कुमार के बेटे नितिन ने अपनी प्राथमिकी में यह नहीं कहा है कि वह सड़क पर दंगा करने वाले किसी भी हमलावर की पहचान कर सकते हैं।

पुलिस की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक जिनेन्द्र जैन ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि सैफी को सह-आरोपी के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया था और सीसीटीवी कैमरा फुटेज में अन्य लोगों ने भी आरोपी की पहचान की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos