लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: अदालत ने तीन व्यक्तियों की हत्या मामले में छह आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किये

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दिल्ली की एक अदालत ने यहां पिछले साल सांप्रदायिक हिंसा के दौरान हुई हत्या के तीन अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को आरोप तय करते हुए कहा कि उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सामग्री रिकार्ड में है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने एक साझा आदेश के जरिये आरोप तय किए और सभी आरोपी व्यक्तियों को समझाया, जिस पर उन्होंने दोषी नहीं होने का दावा किया और मुकदमे का सामना करने की बात कही।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि प्रथम दृष्टया आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोप तय करने के लिए रिकार्ड में पर्याप्त सामग्री है।’’

न्यायाधीश ने कहा कि भले ही घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं है, एक गवाह ने न केवल घटनाओं का एक स्पष्ट विवरण दिया बल्कि सभी आरोपियों की पहचान भी की, जिसमें मोहम्मद सलमान, परवेज, अशरफ अली, सोनू सैफी, जावेद अली और आरिफ शामिल हैं।

अदालत ने कहा कि आरोपियों के कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) के अनुसार वे अपराध स्थल के आसपास लगातार घूम रहे थे, लेकिन उनके वकीलों ने इस संबंध में कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं दिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी निस्संदेह उस दंगाई भीड़ का हिस्सा थे, जिसने तीन निर्दोष लोगों की नृशंस हत्याएं की थीं, क्योंकि वे एक दूसरे समुदाय के थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, वीर भान को तब सिर में गोली लगी जब वह अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रहा था, दिनेश को माथे में गोली लगी और आलोक तिवारी के सिर पर तेज धार वस्तु से हमला किया गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 153-ए के तहत आरोप लगाए गए हैं।

आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 505, 302, 120-बी, 34 और हथियार कानून के तहत भी आरोप तय किए गए हैं।

फरवरी 2020 में संशोधित नागरिकता अधिनियम के समर्थकों और उसके खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के बीच हिंसा के बाद उत्तर पूर्व दिल्ली में सांप्रदायिक झड़पें हुईं थीं । इसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और 700 से अधिक घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos