लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: अदालत ने निचली अदालत को संरक्षित गवाहों के मूल बयान बंद लिफाफे में सौंपने का दिया निर्देश

By भाषा | Updated: April 7, 2021 15:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगों की साजिश रचने से जुड़े एक मामले में संरक्षित गवाहों के मूल बयान, जिनसे कोई छेड़छाड़ ना की गई हो, बंद लिफाफे में उनके समक्ष पेश करने का बुधवार को निचली अदालत को निर्देश दिया।

इस संबंध में ही जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा पर मुकदमा चल रहा है।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति अनूप जयराम भमभानी की पीठ ने कहा कि बयान उसके समक्ष मामले की अगली सुनवाई यानी 14 अप्रैल को पेश किए जाए।

पीठ ने कहा, ‘‘ निचली अदालत को संरक्षित गवाहों के मूल बयान, जिनसे कोई छेड़छाड़ ना की गई हो, उन्हें बंद लिफाफे मामले की अगली सुनवाई, यानी 14 अप्रैल को पेश करने का निर्देश दिया गया है।’’

इस आदेश के साथ ही, दिल्ली पुलिस के उस आवेदन का निपटारा हो गया, जिसमें उसने निचली अदालत से संरक्षित गवाहों के मूल बयान मांगे थे।

बयान में संरक्षित गवाहों के नाम और उनकी निजी जानकारी साझा नहीं की गई है।

उच्च न्यायालय ने 18 मार्च को तन्हा की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखते हुए पुलिस को लिखित प्रतिवेदन, गवाहों के बयान और अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों की प्रतियां मांगी थी।

गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार तन्हा ने याचिका में पिछले साल फरवरी में दिल्ली में हुई एक बड़ी साजिश से संबंधित मामले में जमानत दिये जाने का अनुरोध किया था।

तन्हा ने निचली अदालत के 26 अक्टूबर, 2020 के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उसकी जमानत याचिका को इस आधार पर खारिज कर दिया गया था कि उसने पूरी साजिश में कथित तौर पर सक्रिय भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच पिछले साल 24 फरवरी को उत्तर-पूर्व दिल्ली में सांप्रदायिक झड़प में 53 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 200 घायल हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां