लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: अदालत ने पुलिस को खालिद की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: March 24, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च दिल्ली के एक अदालत ने पुलिस को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से संबंधित मामले में आरोपी जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद की सुरक्षा सुनिश्चित करने का बुधवार को निर्देश दिया।

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त और दिल्ली शस्त्र पुलिस (डीएपी) को खालिद को अदालत लाते और वापस जेल ले जाते समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने निर्देश दिया।

खालिद ने अदालत में पेश किये जाने के दौरान खुद को सुरक्षा मुहैया कराने के लिये आवेदन किया था।

खालिद को खजूरी खास इलाके में हुई हिंसा के संबंध में पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आम आदमी पार्टी का निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन भी आरोपी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?