लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: अदालत ने आरोपियों को आरोपपत्र की प्रति देने के लिए धन की मंजूरी के लिए पुलिस को समय नहीं दिया

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर उत्तर पूर्व दिल्ली में फरवरी में हुए दंगों से जुड़े एक मामले में दाखिल भारी-भरकम आरोपपत्र की हार्ड कॉपियां आरोपियों को देने के लिए धन की मंजूरी प्राप्त करने के लिहाज से पुलिस को और समय देने से मना करते हुए यहां की एक अदालत ने कहा कि उनसे जल्द कार्रवाई की अपेक्षा की जाती है।

अदालत ने नौ अक्टूबर को पुलिस को 17,000 से अधिक पन्नों के आरोपपत्र की ताजा प्रतियां दाखिल करने का निर्देश दिया था। अदालत को सूचित किया गया था कि ‘अनजाने में’ कुछ संरक्षित गवाहों के ब्योरे वाले दस्तावेजों को मामले में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत निरुद्ध आरोपियों को दी गयी प्रतियों में रख दिया गया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत को जांच अधिकारी ने 21 अक्टूबर को सूचित किया था कि उन्होंने 16 नयी पेन ड्राइव जमा की हैं जिनमें आरोपपत्र का संपादित संस्करण है।

अदालत ने आरोपियों और उनके वकीलों को ताजा आरोपपत्र की हार्ड और सॉफ्ट प्रतियां प्रदान करने का निर्देश दिया।

इस पर जांच अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक आरोपी को हार्ड कॉपी प्रदान करने के लिए धन की मंजूरी दिल्ली सरकार से ली जानी है और उन्होंने 15 दिन का समय मांगा।

अदालत ने 21 अक्टूबर को जारी अपने आदेश में कहा कि वह इन दलीलों से संतुष्ट नहीं है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह