लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा मामला : ताहिर हुसैन की जमानत अर्जी पर अदालत ने पुलिस से सभी स्थिति रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: August 6, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान आगजनी के मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से ‘‘सभी स्थिति रिपोर्ट’’ मांगी है।

दयालपुर थाने में दर्ज प्राथमिकियों के संबंध में हुसैन की चार जमानत याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति योगेश खन्ना ने कहा कि सभी मामलों में स्थिति प्राप्त होने के बाद वह सभी पक्षों की दलीलें सुनेंगे।

हुसैन के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर और अभियोजन पक्ष के वकील डी. के. भाटिया ने अदालत को बताया कि पुलिस ने दो मामलों में स्थिति रिपोर्ट सौंप दी है।

न्यायमूर्ति खन्ना ने कहा, ‘‘सभी स्थिति रिपोर्ट को रिकॉर्ड में शामिल किया जाना चाहिए। हम उनपर बाद में विचार कर सकते हैं। स्थिति रिपोर्ट रजिस्ट्री को भेजें।’’ उन्होंने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की है।

अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार सिर्फ एक स्थिति रिपोर्ट मिली है।

प्राथमिकियों में फरवरी 2020 में हुए दंगों के दौरान दयालपुर इलाके में दंगा करने का कथित आरोप शामिल है।

दो मामले हुसैन के मकान की छत से दंगाई भीड़ द्वारा पथराव, पेट्रोल बम फेंकना और गोलियां चलाने से दो लोगों के घायल होने और हत्या के प्रयास का अपराध करने की कोशिश तथा शस्त्र कानून के उल्लंघन से संबंधित हैं।

इन दो जमानत याचिकाओं में से एक पर न्यायमूर्ति खन्ना ने 13 जुलाई को नोटिस जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं