लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: स्कूल में आग लगाने के मामले में एक व्यक्ति को जमानत

By भाषा | Updated: November 4, 2020 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान कथित रूप से एक निजी स्कूल में आग लगाने के मामले में बुधवार को एक व्यक्ति को यह कहते हुए जमानत दे दी कि गवाहों द्वारा उसकी पहचान किया जाना और उसके खिलाफ पेश किये गए इलेक्ट्रॉनिक सबूत दोनों संदेहास्पद हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने दयालपुर इलाके के डीपीआर कॉन्वेंट स्कूल से लगी संपत्ति में कथित रूप से आग लगाने और तोड़फोड़ किये जाने के मामले में शाहरुख मलिक को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर जमानत दे दी ।

शिव विहार इलाके में स्थित राजधानी पब्लिक स्कूल का मालिक फैसल फारूक और 16 अन्य लोग इस मामले में आरोपी हैं।

अदालत ने कहा कि मलिक सीसीटीवी कैमरे में दिखाई नहीं दिया। इसके अलावा दो गवाहों ने शाहरुख नामक के एक व्यक्ति का नाम लिया है, हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वे दोनों एक ही व्यक्ति हैं या नहीं।

अदालत ने कहा कि गवाहों में से एक रूप सिंह मलिक को अच्छी तरह जानता था। उसने आठ मार्च और 11 मार्च को दर्ज कराए गए अपने बयान में विशेष रूप से उसकी पहचान की बात नहीं कही।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सिंह ने 24 मार्च को उसका नाम लिया, जिससे पहचान को लेकर संदेह पैदा होता है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल