लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

By भाषा | Updated: November 11, 2020 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित मामले में आम आदमी पार्टी के निलंबित निगम पार्षद ताहिर हुसैन के भाई समेत तीन आरोपियों की जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी।

अदालत ने कहा कि वीडियो फुटेज में उनके शारीरिक हावभाव ''काफी उग्र'' दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि वह दंगों में सक्रिय रूप से शामिल थे।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने खजूरी खास इलाके में दंगे से संबंधित मामले में हुसैन के भाई शाह आलम, मोहम्मद अबीर और मोहम्मद शादाब की जमानत याचिका खारिज कर दी।

अदालत ने कहा कि सरकारी गवाहों द्वारा तीनों आरोपियों की स्पष्ट रूप से पहचान की गई है, जिन्होंने अपने बयानों में स्पष्ट रूप से कहा है कि वे घटना के दिन मुख्य आरोपी हुसैन से संबंधित घर की छत पर कथित रूप से मौजूद थे।

अदालत ने कहा, ''यह ध्यान देने वाली बात है कि जांच एजेंसी ने मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन के घर से संबंधित सात वीडियो एकत्रित किये हैं। याचिकाकर्ता (अबीर, शादाब और आलम) इन वीडियो में घटना के दिन मुख्य आरोपी हुसैन के घर की छत पर घूमते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं और उनके शारीरिक हाव-भाव ''काफी उग्र'' दिख रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि वे न केवल दंगाई भीड़ में शामिल थे बल्कि उन्होंने दंगों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव