लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: जमानत मिलने के बाद आरोपियों ने तत्काल रिहाई के लिए निचली अदालत का रुख किया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून दंगा ‘षड्यंत्र’ मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जेएनयू की छात्राओं नताशा नरवाल और देवांगना कालिता ने जेल से तत्काल रिहा करने के अनुरोध के साथ एक निचली अदालत में आवेदन दाखिल किया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र बेदी जल्दी ही इस मामले पर सुनवाई करेंगे। अदालत ने आरोपियों और मुचलके के बारे में मंगलवार को पुलिस से सत्यापन रिपोर्ट मांगी थी जो आज सौंपी जानी थी। रिपोर्ट दोपहर एक बजे मांगी गई थी लेकिन पुलिस ने इसके लिए कुछ और घंटे मांगे।

उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निचली अदालत के फैसले को खारिज करते हुए नरवाल, कालिता और जामिया मिल्लिया के छात्र आसिफ इकबाल तनहा को जमानत दे दी थी। जमानत मिलने के बाद दोनों महिला कार्यकर्ताओं ने तत्काल रिहाई के लिए निचली अदालत का रुख किया।

आरोपियों के वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा, “यह सब कुछ ‘राज्य’ की प्रतिक्रिया के कारण हुआ। व्यवस्था पर भरोसा रखिये।” उच्च न्यायालय ने तीनों आरोपियों को जमानत दी थी और उन्हें 50-50 हजार का निजी बांड और उतने के ही दो मुचलके भरने का आदेश दिया था। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को जमानत देने के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू