लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे: आरोपियों ने “मानवता के खिलाफ अपराध” किया, पुलिस ने आरोपपत्र में कहा

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर दिल्ली दंगों के मामले में यहां एक अदालत में दायर अपने पूरक आरोपपत्र में पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने हाल के दंगों में “मानवता के खिलाफ अपराध” किया जिसे “बेहद बर्बर”, “विकृत” और “नृशंस” तरीके से अंजाम दिया गया।

इस आरोपपत्र में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद और जेएनयू छात्र शरजील इमाम का भी आरोपियों के तौर पर नाम है। इसमें कहा गया है कि इस “गैरकानूनी” कृत्य को अंजाम देने के लिए आरोपियों के बीच “गुपचुप सहमति” थी।

इसमें कहा गया है कि “सुनियोजित अभियान” के तहत उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के दिमाग में डर और असुरक्षा की भावना पैदा की।

पुलिस ने रविवार को दायर आरोपपत्र में दावा किया, “आरोपी व्यक्तियों द्वारा बेहद बर्बर, विकृत और नृशंस तरीके से इस अपराध को अंजाम दिया गया। निर्दोष और असहाय लोगों को इस खतरनाक तथा खौफनाक अपराध में निशाना बनाया गया। लोगों की जान गई।”

इसने आरोपपत्र में दावा किया, “आरोपियों ने मानवीय मूल्यों के प्रति पूर्ण अनादर दिखाया और उनके भ्रष्ट, क्रूर तथा साजिशपूर्ण दिमाग से यह साजिश उपजी। आरोपियों ने मानवता के खिलाफ अपराध को अंजाम दिया।”

इसमें आगे कहा गया कि आपराधिक साजिश जारी रही और इसे पुलिस के खुलासे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी से झटका लगा लेकिन यह न तो बंद हुई और न ही इसे छोड़ा गया।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी को संशोधिन नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी जिसमें कम से कम 53 लोगों की जान चली गई थी और 200 अन्य घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल