लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: उच्च न्यायालय ने पुलिस अधिकारी की हत्या से जुड़े मामले में आरोपी को दी जमानत

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल उत्त्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे के दौरान एक थाने पर ‘नृशंस हमला’ करने वाली भीड़ का हिस्सा रहे एक व्यक्ति को सोमवार को जमानत दे दी।

इस हमले में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गयी और दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

न्यायमूर्ति सुरेश एस कैत ने आरोपी को इस आधार पर राहत दी कि इस मामले में चौथा आरोपपत्र पहले ही दाखिल किया जा चुका है, सुनवाई में काफी वक्त लगेगा तथा 2020 से ही जेल में बंद आरोपी को ‘अनिश्चितकाल तक सलाखों के पीछे नहीं छोड़ा जा सकता है।’’

उच्च न्यायालय ने कहा कि याचिकाकर्ता मोहम्मद मंसूर को 20000 रुपये के निजी बांड और उतनी राशि का एक जमानतदार पेश करने पर जमानत पर रिहा किया जाए।

न्यायमूर्ति कैत ने कहा कि आरोपी परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से गवाहों को प्रभावित नहीं करेगा और जब भी उसे निर्देश मिलेगा, उसे निचली अदालत में पेश होना होगा।

आरोपी के वकील तनवीर अहमद मीर ने अदालत से कहा कि प्राथमिकी और तीन आरोपपत्रों में उनके मुवक्किल का नाम नहीं है , बस चौथे आरोपपत्र में उसका नाम है।

अभियोजन पक्ष के वकील ने जमानत अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया कि वह उस भीड़ का हिस्सा था, जिसने ड्यटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पथराव किया।

न्यायमूर्ति कैत ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार इसमें कोई शक नहीं कि मंसूर उस भीड़ का हिस्सा था, जिसने पुलिस पर पथराव किया लेकिन निचली अदालत एवं उच्च न्यायालय में अभियोजन के शिनाख्त में अंतर है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि वह इस मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहा है और वह बस आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश देता है।

संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों एवं विरोधियों के बीच हिंसा के बाद 24 फरवरी 2020 को उत्तरपूर्व दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे भड़क गये थे। उसमें कम से कम 53 लोगों की जान चली गयी थी और 200 अन्य घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता