लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: अदालत ने सात मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तारी से राहत दी

By भाषा | Updated: February 10, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े सात मामलों में दो व्यक्तियों को बुधवार को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने खजूरी खास इलाके में दंगे से जुड़े सात मामलों में मोहम्मद नियाज और मोहम्मद नफीस की गिरफ्तारी पर क्रमश: 25 और 27 फरवरी तक रोक लगा दी ।

अदालत ने दोनों को थाने में 12 फरवरी को जांच से जुड़ने और संबंधित जांच अधिकारी या थानाप्रभारी के लिखित निर्देश पर आगे भी ऐसा करते रहने का निर्देश दिया।

दोनों की अग्रिम जमानत अर्जियों में आरोप लगाया गया है कि उन्हें पुलिस ने बार बार धमकी दी है और उन्हें गिरफ्तारी की आशंका है । दोनों ने कहा कि वे जांच में सहयोग करने के लिए इच्छुक हैं।

पिछले साल उत्तरपूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी को सशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों एवं विरोधियों के बीच झड़प के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गयी थी जिसमें कम से कम 53 लोगों ने जान गंवायी और करीब 200 लोग घायल हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?