लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: अदालत ने अन्य दंगाइयों के साथ वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: December 19, 2020 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसम्बर दिल्ली की एक अदालत ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में दंगों के एक मामले में एक व्यक्ति की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उसे अन्य दंगाइयों के साथ एक ‘‘आक्रामक मुद्रा’’ में सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने गुरमीत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि आरोपी उन लोगों में शामिल था जो गैरकानूनी ढंग से एकत्र हुए थे और इस दौरान गोली लगने से कुछ लोग और पुलिस अधिकारी घायल हुए थे।

अदालत ने 18 दिसम्बर को पारित अपने आदेश में कहा, ‘‘वर्तमान आरेापी/याचिकाकर्ता गुरमीत सिंह की भूमिका के बारे में देखा जाये तो वह अन्य दंगाइयों के साथ आक्रामक मुद्रा में सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। वह अपने हाथों में लकड़ी की तख्ती और ईंट लिये हुए है। इस तरह वह दंगाइयों में सक्रिय रूप से शामिल था।’’

सुनवाई के दौरान सिंह के वकील ने दावा किया कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया था और वह वेलकम क्षेत्र में दंगों के दौरान एक यात्री को लेकर रिक्शा चला रहा था।

पुलिस की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक सलीम अहमद ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि सिंह को सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि वह दंगों और पथराव करने वाले लोगों में कथित तौर पर शामिल था।

गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून के विरोधियों और समर्थकों के बीच झड़पों के बाद उत्तरपूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी को भड़की सांप्रदायिक हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई थी और लगभग 200 अन्य घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह