लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: अदालत ने राहुल सोलंकी हत्या मामले में एक व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: November 30, 2020 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवम्बर दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर पूर्व दिल्ली में फरवरी में हुए दंगों से संबंधित हत्या के एक मामले में एक व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि प्रथमदृष्टया वह उस ‘‘उपद्रवी भीड़’’ का कथित तौर पर हिस्सा था जिसने इलाके में तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट की थी।

यह मामला सांप्रदायिक हिंसा के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति राहुल सोलंकी की हत्या से जुड़ा है।

संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच 24 फरवरी को झड़प हो गई थी। इस दौरान हुए दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 200 अन्य घायल हुए थे।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने उत्तर पूर्व दिल्ली के दयालपुर क्षेत्र में उपद्रवी भीड़ की गोलीबारी में राहुल सोलंकी की मौत से संबंधित मामले में सोनू सैफी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

अदालत ने कहा कि हालांकि सैफी रिकॉर्ड में उपलब्ध किसी भी सीसीटीवी कैमरा फुटेज में दिखाई नहीं दे रहा है। अदालत ने कहा कि पीड़ित के भाई रोहित सोलंकी, जो एक गवाह है, ने अपने बयान में न केवल आरोपी की उसके नाम से पहचान की है बल्कि ‘वेल्डर’ के रूप में उसके पेशे के बारे में भी बताया है।

अदालत ने कहा कि गवाह का बयान ‘‘कूड़ेदान में नहीं फेंका जा सकता।’’

सुनवाई के दौरान सैफी के वकील ने कहा कि उसे मामले में गलत फंसाया गया है और वह किसी भी सीसीटीवी कैमरा फुटेज में दिखाई नहीं दे रहा है।

पुलिस की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है और ‘‘उपद्रवी भीड़’’ का कथित तौर पर हिस्सा रहे कई लोगों की अभी पहचान की जानी है और उन्हें गिरफ्तार किया जाना है और यदि सैफी को जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह मामले में गवाहों को धमकी दे सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए