लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: अदालत ने स्कूल के मालिक को जमानत दी

By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगे के से जुड़े एक मामले में एक निजी विद्यालय के मालिक को यह कहते हुए जमानत दी कि यह स्पष्ट है कि यह जांच तब शुरू हुई जब उसे अन्य मामले में जमानत मिल गयी और गवाहों के बयान भी जल्दीबाजी में दर्ज किये गये जिनकी प्रमाणिकता सुनवाई के दौरान परखी जाएगी।

शिवविहार के राजधानी स्कूल के मालिक फैसल फारूक को जमानत देते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने कहा कि वैसे तो आरोपी लंबे समय तक जेल में रहा, पुलिस आपराधिक साजिश को लेकर उसके विरूद्ध बमुश्किल ही कोई सामग्री सामने ला पायी।

अदालत ने कहा कि जून तक इस मामले में एक प्रकार से कोई जांच नहीं की गयी।

फारूक को दंगे के दौरान समीप के डीआरपी कन्वेंट स्कूल की संपत्ति जलाने और उसे नुकसान पहुंचाने में कथित संलिप्तता को लेकर एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जून में इस मामले में जमानत दी गयी थी जिसके बाद एक अन्य मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अदालत ने 20000 रूपये के मुचलके और उतने ही जमानत राशि पर फारूक को दयालपुर इलाके में दंग से जुड़े एक मामले में जमानत दी।

सुनवाई के दौरान फारूक के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी नौ मार्च से न्यायिक हिरासत में था और उसे जून में इस मौजूदा मामले में गिरफ्तार किया लेकिन जुलाई तक इस मामले में धाराएं 307, 153-ए नहीं लगायी थीं।

अभियोजन की ओर से विशेष सरकारी वकील अमित प्रसाद ने यह कहते हुए जमानत का विरोध किया कि गवाहों ने अपने बयानों में कहा है कि फारूक दंगे में शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों एवं विरोधियों के बीच झड़प के बाद 24फरवरी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगा फैल गया था जिसमें कम से कम 53 लोगों की जान गयी थी और करीब 200 घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर