लाइव न्यूज़ :

Delhi Results: केजरीवाल बोले- दिल्ली वालों आपने गजब कर दिया, आई लव यू

By भाषा | Updated: February 12, 2020 07:04 IST

राष्ट्रीय राजधानी में आप मुख्यालय में जश्न में डूबे समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को संक्षिप्त संबोधन में केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली वालों आपने गजब कर दिया। आई लव यू।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत को भारत की जीत बताते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक नयी तरह की राजनीति का उभार हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में आप मुख्यालय में जश्न में डूबे समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को संक्षिप्त संबोधन में केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली वालों आपने गजब कर दिया। आई लव यू।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत को भारत की जीत बताते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक नयी तरह की राजनीति का उभार हुआ है। स्कूल, अस्पताल बनाने वाली और लगातार सस्ती बिजली देने वाली पार्टी को लोगों ने इनाम दिया है ।

राष्ट्रीय राजधानी में आप मुख्यालय में जश्न में डूबे समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को संक्षिप्त संबोधन में केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली वालों आपने गजब कर दिया। आई लव यू।’’

नयी दिल्ली सीट से जीतने वाले केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह उन सभी और हर परिवार की जीत है जिन्होंने मुझे अपना बेटा माना और इतना बड़ा जनादेश दिया। आज दिल्ली वालों ने एक नयी राजनीति को जन्म दिया काम की राजनीति।’’

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को प्रचंड बहुमत मिला है जबकि उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पायी और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला ।

उन्होंने कहा दिल्ली के लोगों ने साफ संदेश दे दिया कि उनका वोट उनके लिए है, जिन्होंने स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक बनाए और सस्ती बिजली, हर घर को पानी मुहैया कराए और सड़क बनाए ।

अपनी पत्नी, बेटी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में बनाए गए मंच से कहा, ‘‘आज दिल्ली वालों ने एक नयी राजनीति को जन्म दिया। यह देश के लिए बहुत शुभ संदेश है और काम की राजनीति ही 21 वीं सदी में देश को आगे ले जा सकती है ।’’

आप की इस जोरदार जीत के आठ महीने पहले लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था और सारी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा और आतिशी के साथ दिल्ली के मंत्री गोपाल राय और सत्येंद्र जैन भी जीत गए । मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमानजी ने राष्ट्रीय राजधानी को आशीर्वाद दिया और ‘‘हनुमानजी का बहुत बहुत धन्यवाद ।’’ आप प्रमुख ने कहा, ‘‘हनुमानजी ने मुझे आशीर्वाद दिया । भगवान मुझे दिल्ली के लोगों की सेवा करने की और ताकत दे ।’’

नतीजे के दिन मंगलवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यालय को नीले और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया और केजरीवाल की बड़ी-बड़ी तस्वीरें भी लगी थीं।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया