लाइव न्यूज़ :

Delhi Results: विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज केजरीवाल के आवास पर AAP विधायकों की बैठक

By भाषा | Updated: February 12, 2020 06:37 IST

एक अन्य ‘‘आप’’ नेता ने बताया कि पार्टी मुख्यमंत्री पद के शपथग्रहण समारोह के लिए दो तारीखों- 14 फरवरी और 16 फरवरी पर विचार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां अपने आवास पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है। आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने यह जानकारी दी। एक अन्य ‘‘आप’’ नेता ने बताया कि पार्टी मुख्यमंत्री पद के शपथग्रहण समारोह के लिए दो तारीखों- 14 फरवरी और 16 फरवरी पर विचार कर रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां अपने आवास पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है। आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने यह जानकारी दी।

राय ने मंगलवार ‘‘ पीटीआई-भाषा’’ को बताया कि बैठक पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होनी तय है और विधायक ‘‘आप’’ के विधायक दल का नेता चुनेंगे।

एक अन्य ‘‘आप’’ नेता ने बताया कि पार्टी मुख्यमंत्री पद के शपथग्रहण समारोह के लिए दो तारीखों- 14 फरवरी और 16 फरवरी पर विचार कर रही है।

उन्होंने बताया कि शपथग्रहण समारोह स्थल के लिए रामलीला मैदान पर विचार किया जा रहा है और भव्य कार्यक्रम की योजना है।

हालांकि, आप नेता ने स्पष्ट किया कि शपथग्रहण समारोह स्थल के लिए अंतिम फैसला अभी किया जाना बाकी है।

उन्होंने बताया कि पार्टी विधायक दल का नेता चुनने के बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल को इसकी जानकारी दी जाएगी जिसके बाद एक अधिसूचना जारी होगी।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए नतीजों में ‘‘आप’’ ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया