लाइव न्यूज़ :

दिल्ली निवासी की गाज़ियाबाद में गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:18 IST

Open in App

गाज़ियाबाद, 11 जुलाई दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में बाइक सवार दो व्यक्तियों ने 30 वर्षीय शख्स की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस उपाधीक्षक आलोक दुबे ने बताया कि किसी राहगीर ने पुलिस को सूचित किया कि साहिबाबाद इलाके में सड़क किनारे एक शख्स जख्मी हालत में पड़ा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे दिल्ली के शाहदरा इलाके में स्थित जीटीबी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । दुबे ने बताया कि गोली व्यक्ति के सिर में लगी थी।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है और वह दिल्ली के सीमापुरी का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि कुमार साहिबाबाद की राजीव कॉलोनी से स्कूटर से घर जा रहा था तभी शनिवार और रविवार की दरमियानी रात उसकी हत्या कर दी गई।

दुबे ने बताया कि जांच में पता चला कि कुमार के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में जुए से संबंधित मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उसका अपने ससुराल वालों से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था और सात महीने पहले उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था और अपने चार बच्चों को लेकर अपने माता-पिता के यहां चली गई थी।

पुलिस ने बताया कि कुमार के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने घटना स्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू