लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: नियमित और आपातकालीन सेवाओं का बहिष्कार करेंगे एमएएमसी के रेजिडेंट डॉक्टर

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दिल्ली सरकार द्वारा संचालित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर, एनईईटी-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी को लेकर चल रहे देशव्यापी आंदोलन के तहत बृहस्पतिवार से सभी नियमित और आपातकालीन सेवाओं का बहिष्कार करेंगे। इस बीच केंद्र द्वारा संचालित तीन अस्पतालों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के सदस्यों ने आंदोलन के तहत बुधवार को परिसर के निकट सड़कों पर मार्च निकाला। इस दौरान कनॉट प्लेस के पास तख्तियां लिए सैकड़ों डॉक्टरों ने नारेबाजी की। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर नजदीक में स्थित है।

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) में आरडीए के उपाध्यक्ष डॉ आकाश यादव ने बुधवार को कहा कि एसोसिएशन के सदस्य बृहस्पतिवार सुबह से ''आईसीयू और कोविड वार्डों को छोड़कर'' सभी सेवाओं का बहिष्कार करेंगे।

लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल और गुरु नानक आई सेंटर एमएएमसी से जुड़े हैं। एलएनजेपी दिल्ली सरकार द्वारा संचालित शहर का सबसे बड़ा अस्पताल है और कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई का मुख्य केंद्र है।

एमएएमसी आरडीए ने मंगलवार देर रात जारी एक बयान में कहा, "दिल्ली के कई संस्थानों द्वारा बहिष्कार के बाद भी हमने आपातकालीन सेवाओं का संचालन जारी रखा। लेकिन सरकार की उदासीनता और भारी बोझ तले दबे डॉक्टरों की दुर्दशा ने हमें 09/12/21 (बृहस्पतिवार) से ओपीडी, ओटी, वार्ड और आपातकालीन सेवाओं सहित सभी सेवाओं का पूर्ण बहिष्कार करने के लिए मजबूर किया है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों के हितों की रक्षा के लिए आईसीयू और कोविड वार्डों का कामकाज प्रभावित नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे