लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 384 मामले सामने आए, सात महीने में सबसे कम

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 384 नए मामले सामने आए जो सात महीने से भी अधिक समय में सबसे कम हैं। इसके अलावा 12 और मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण की दर 0.76 प्रतिशत रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 6.27 लाख से अधिक हो गई है जबकि 10,597 रोगी जान गंवा चुके हैं।

दिल्ली में रविवार को संक्रमण के 424 मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण की दर 0.62 प्रतिशत थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने शनिवार को कहा था कि बीते 11 दिन में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे चली गई है, जोकि 17 मई के बाद सबसे कम है।

राजधानी में 21 से 23 दिसंबर के बीच संक्रमण के 1,000 से कम मामले सामने आए। 21 दिसंबर को 803, 22 दिसबंर को 939 और 23 दिसंबर को 871 मामले सामने आए थे। 24 दिसंबर को हालांकि 1,063 मामले सामने आए, लेकिन 25 दिसंबर को फिर से 758 मामले सामने आए। इसके बाद 26 दिसंबर को 655, 27 दिसंबर को 757 और 28 दिसंबर को 564 मामले सामने आए।

दिल्ली में 29 दिसंबर को 703, 30 दिसंबर को 677, 31 दिसंबर को 574, एक जनवरी को 585 और दो जनवरी को 494 मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos