लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,287 मामले सामने आए, 300 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,287 नए मामले सामने आए और 300 से अधिक रोगियों की मौत हो गई। हालांकि संक्रमण की दर 17 प्रतिशत पर आ गई है जो कि एक माह में सबसे कम है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी में कुल 78,035 लोगों के नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 13,287 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें 63,315 आरटीपीसीआर/सीबीएनएएटी/ट्रूनेट जांचें शामिल है।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान 14,071 लोग संक्रमण से उबरे हैं। फिलहाल उपचाराधीन रोगियो की संख्या 82,725 है, जो एक दिन पहले 83,809 थी। 49,974 रोगी घरों में पृथकवास में हैं।

राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 13,61,986 पर पहुंच गई है जबकि कुल 20,310 रोगी दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 12.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 रोगियों के लिये अस्पतालों में 23,202 बिस्तर हैं, जिनमें से 4,469 खाली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह