लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान पर दिल्ली क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता उम्मीद से बेहतर रही: सूत्र

By भाषा | Updated: November 11, 2021 01:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर रूस, ईरान और पांच मध्य एशियाई देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ अफगानिस्तान के विषय पर बुधवार को हुई ‘दिल्ली क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता’ भारत की उम्मीद से बेहतर रही। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई वार्ता में रूस, ईरान, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के उनके समकक्षों ने भाग लिया।

सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति और क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियों के आकलन को लेकर वार्ता में शामिल देशों की राय में ‘‘असाधारण समानता’’ थी।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘इनमें सुरक्षा की स्थिति, आतंकवाद का बढ़ता खतरा और आसन्न मानवीय संकट जैसे मामले शामिल थे।’’

उसने कहा, ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने मानवीय मदद की आवश्यकता पर गौर किया और जोर दिया कि इसके लिए थल एवं वायु मार्ग उपलब्ध रहने चाहिए और किसी को इस प्रक्रिया को बाधित नहीं करना चाहिए।’’

सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि किसी द्विपक्षीय एजेंडे के चलते किसी को भी वार्ता प्रक्रिया का बहिष्कार नहीं करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि भारत ने चीन और पाकिस्तान को भी इस वार्ता के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन दोनों देशों ने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे