लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मौसम का सबसे कम तापमान, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान है। न्यूनतम तापमान के इस सप्ताह 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

वहीं, तेज हवाएं चलने से प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी आई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अपराहन चार बजे 372 दर्ज किया गया। राजधानी में 27 प्रतिशत वायु प्रदूषण पराली जलाने के कारण है।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने बताया कि अगले दो दिनों में वायु गुणवत्ता बिगड़ेगी और 13 नवंबर को इसमें सुधार आएगा। उसने बताया कि सतह पर चलने वाली शांत हवाओं के कारण स्थिति बिगड़ सकती है जिससे प्रदूषकों का छितराव कमजोर हो जाएगा।

मंगलवार को वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में चली गयी थी और अपराह्न चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 404 था। दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण रविवार को तीन साल के सर्वाधिक स्तर 48 प्रतिशत पर था।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन), महेश पालावत ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के वायु प्रदूषण में पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण एक और सप्ताह सर्वाधित स्तर पर रह सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘अगले चार से पांच दिनों में वायु गुणवत्ता में कोई खास सुधार होने की संभावना नहीं है।’’

पिछले साल दिल्ली के वायु प्रदूषण में पांच नवंबर को पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण का स्तर 42 प्रतिशत था जबकि 2019 में एक नवंबर को यह 44 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos