दिल्ली में दर्ज की गई मौसम की सबसे ठंडी सुबह, 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 23, 2022 14:09 IST2022-12-23T14:08:33+5:302022-12-23T14:09:26+5:30

आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।

Delhi records season's coldest morning with minimum temperature recorded at five point three degrees Celsius | दिल्ली में दर्ज की गई मौसम की सबसे ठंडी सुबह, 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

दिल्ली में दर्ज की गई मौसम की सबसे ठंडी सुबह, 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

Highlightsभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार को मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गईइस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार को मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह गुरुवार के तापमान से करीब दो डिग्री की गिरावट थी। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

तापमान दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में दर्ज किया गया। अब तक सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 दिसंबर को 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता का स्तर आज सुबह 500 मीटर तक गिर गया। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पालम हवाईअड्डे पर दृश्यता का स्तर 200 मीटर जबकि सफदरजंग में 500 मीटर दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम में अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान भी दर्ज किया गया, इससे पहले बुधवार को 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

आईएमडी के अनुसार, इस रिपोर्ट को लिखे जाने के समय दिल्ली का वर्तमान तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस था। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में भविष्यवाणी की है कि भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में हल्की हवाओं और हिमालय से शुष्क उत्तर/उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण, 28 दिसंबर तक कुछ अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

Web Title: Delhi records season's coldest morning with minimum temperature recorded at five point three degrees Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे