लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में 2948 नए मामले आए सामने और हुईं 66 मौतें

By सुमित राय | Updated: June 28, 2020 05:45 IST

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 2948 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80188 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 2948 नए मामले सामने आए।इसके बाद दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 80188 हो गई।दिल्ली में कोरोना वायरस के 28329 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और शनिवार को 2948 नए मामले सामने आए, जबकि 66 मौत दर्ज हुई। इसके बाद दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 80188 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में 2,948 कोविड-19 सकारात्मक मामले सामने आए और इस महामारी के कारण 66 मौतें दर्ज की गई। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी की कोविड-19 संक्रमितों की तादाद 80,188 हो गई है, जिसमें 2558 मौतें भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को 2210 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए, जिसके बाद ठीक हुए कुल लोगों की संख्या 49301 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना वायरस के 28329 एक्टिव केस मौजूद हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने कोरोना के खिलाफ मुश्किल जंग छेड़ रखी है। (फाइल फोटो)

दिल्ली ने कोविड-19 के खिलाफ मुश्किल जंग छेड़ रखी है: केजरीवाल

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ मुश्किल जंग छेड़ रखी है और वह विजयी साबित होगी, लेकिन इसमें वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों और जांच की संख्या बढ़ाकर, घर में पृथक-वास कर रहे रोगियों को ऑक्सीमीटर एवं ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स मुहैया कराकर, प्लाज्मा थैरेपी उपलब्ध कराकर और सर्वेक्षण तथा जांच के जरिए इस वैश्विक महामारी से लड़ रही है।

देश में कोरोना की चपेट में 5 लाख से ज्यादा लोग

देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 5 लाख 8 हजार 953 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 15685 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में 295880 लोग कोविड-19 से ठीक हुए है और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस के 197387 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसदिल्लीकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो