दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:30 IST2021-07-06T20:30:26+5:302021-07-06T20:30:26+5:30

Delhi recorded maximum temperature of 40 degree Celsius | दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, छह जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और हवा में आर्द्रता कम रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता 34 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में शाम को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला में सुबह 54 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता के साथ न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने मंगलवार देर रात तक पश्चिम-दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi recorded maximum temperature of 40 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे