दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:13 IST2021-06-03T21:13:04+5:302021-06-03T21:13:04+5:30

Delhi recorded maximum temperature of 38.2 degree Celsius | दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

नयी दिल्ली, तीन जून राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 49 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विभाग एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शाम सात बजकर पांच पर प्रति घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 162 रहा।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच "अच्छा", 51 से 100 "संतोषजनक", 101 से 200 "मध्यम", 201 से 300 "खराब", 301 से 400 "बहुत खराब", और 401 से 500 "गंभीर" माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi recorded maximum temperature of 38.2 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे