दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:59 IST2021-07-24T20:59:17+5:302021-07-24T20:59:17+5:30

Delhi recorded maximum temperature of 36 degree Celsius | दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली, 24 जुलाई दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के मौसम के लिए सामान्य है।

सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 83 से 71 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने 26 जुलाई के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है और आसमान में बादल छाए रहने तथा मध्यम स्तर की बारिश या गरज के साथ बारिश होने के साथ 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। 27 जुलाई के लिए येले अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में शाम सात बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 पर था।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi recorded maximum temperature of 36 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे