दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
By भाषा | Updated: September 19, 2021 21:02 IST2021-09-19T21:02:49+5:302021-09-19T21:02:49+5:30

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
नयी दिल्ली, 19 सितंबर दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग की ओर से कहा गया कि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आकाश में बादल छाये रहेंगे तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।