दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:37 IST2021-10-07T19:37:28+5:302021-10-07T19:37:28+5:30

Delhi recorded maximum temperature of 34 degree Celsius | दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दिल्ली में बृहस्पतिवार को मौसम खुशनुमा रहा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य होता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। शाम पांच बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 129 दर्ज किया गया जो “मध्यम” श्रेणी में आता है।

मौसम विभाग ने कहा कि शहर में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 54 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि शुक्रवार को आकाश साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi recorded maximum temperature of 34 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे