लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जून में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जून में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है।

आईएमडी में क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में बारिश, गरज और तेज हवाओं के कारण मंगलवार को जून महीने का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में 17 जून 2006 को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

शहर में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे खत्म हुए 24 घंटों में 15.6 मिमि बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने बुधवार को हल्की बारिश और गरज का पूर्वानुमान जताया है।

दिल्ली में मई के महीने में औसत अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस महीने में पिछले 13 वर्षों में सबसे कम है।

आईएमडी ने बताया कि 2014 के बाद यह पहली बार है कि सफदरजंग वेधशाला में मानसून पूर्व अवधि में लू का चलना रिकॉर्ड नहीं किया गया।

श्रीवास्तव ने कहा कि पहले तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारा नियंत्रण में रहा और बाद में चक्रवात ताउते की वजह से ‘रिकॉर्ड’ बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि 2011 के बाद यह पहली बार है कि पालम वेधशाला ने मानसून पूर्व अवधि में लू का चलना रिकॉर्ड नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर