दिल्ली में 1945 के बाद मार्च में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया: मौसम विभाग

By भाषा | Updated: March 29, 2021 20:27 IST2021-03-29T20:27:34+5:302021-03-29T20:27:34+5:30

Delhi recorded highest temperature in March after 1945: Meteorological Department | दिल्ली में 1945 के बाद मार्च में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया: मौसम विभाग

दिल्ली में 1945 के बाद मार्च में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया: मौसम विभाग

नयी दिल्ली, 29 मार्च दिल्ली में होली के दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 76 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी।

भारत मौसम विभाग(आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।

विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तब उसे ‘लू’ घोषित किया जाता है। वहीं, सामान्य तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाने पर प्रचंड लू की घोषणा की जाती है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘31 मार्च, 1945 के बाद से यह मार्च में सबसे गर्म दिन था, जब राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’’

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि नजफगढ़, नरेला, पीतमपुरा और पूसा में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.6 डिग्री सेल्सियस और 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi recorded highest temperature in March after 1945: Meteorological Department

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे