दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज
By भाषा | Updated: May 4, 2021 11:00 IST2021-05-04T11:00:26+5:302021-05-04T11:00:26+5:30

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज
नयी दिल्ली, चार मई राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में बताया।
मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है।
सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 45 प्रतिशत थी।
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।