दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: November 4, 2021 12:19 IST2021-11-04T12:19:42+5:302021-11-04T12:19:42+5:30

Delhi recorded a minimum temperature of 15 degrees Celsius | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, चार नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम कार्यालय ने कहा कि दिन में शहर में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम में बदलने के साथ पारा और गिर सकता है।

उत्तर-पश्चिमी हवाएं ठंडी होती हैं और हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर चलती हैं।

आईएमडी के अधिकारियों ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 फीसदी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi recorded a minimum temperature of 15 degrees Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे