दिल्ली में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:37 IST2021-11-12T20:37:22+5:302021-11-12T20:37:22+5:30

Delhi recorded a minimum temperature of 12.6 degrees Celsius for the second consecutive day | दिल्ली में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। इससे पहले शहर में बृहस्पतिवार को भी न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया था, जोकि इस मौसम का सबसे कम तापमान था।

दिल्ली में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को दिल्ली में मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

शहर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापामन था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi recorded a minimum temperature of 12.6 degrees Celsius for the second consecutive day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे