दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा; बुधवार को बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: June 15, 2021 23:25 IST2021-06-15T23:25:04+5:302021-06-15T23:25:04+5:30

Delhi recorded a maximum temperature of 38.7 degrees Celsius; Chance of rain on Wednesday | दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा; बुधवार को बारिश की संभावना

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा; बुधवार को बारिश की संभावना

नयी दिल्ली, 15 जून दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

मौसम कार्यालय ने बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शहर में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, ‘‘पछुआ हवाओं ने उत्तर पश्चिमी भारत में मानसून की गति को धीमा कर दिया है। अगले दो दिनों में इसके दिल्ली पहुंचने की संभावना नहीं है।’’

इससे पहले, आईएमडी ने सामान्य समय से 12 दिन पूर्व 15 जून को मानसून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi recorded a maximum temperature of 38.7 degrees Celsius; Chance of rain on Wednesday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे