दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.1 सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:48 IST2021-08-28T20:48:43+5:302021-08-28T20:48:43+5:30

Delhi recorded a maximum temperature of 35.1 Celsius | दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.1 सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.1 सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार आर्द्रता का स्तर शाम साढ़े पांच बजे 58 प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi recorded a maximum temperature of 35.1 Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Meteorological Department