लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: July 26, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शाम को हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तरी-दिल्ली, पूर्वी-दिल्ली, फरीदाबाद, खरखोड़ा, माटनहेल, सोनीपत (हरियाणा), दादरी, नोएडा, ग्रेटर-नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।’’

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे । मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 76 फीसदी दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को दिन में मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे