लाइव न्यूज़ :

'दिल्ली में जुलाई में 50 प्रतिशत कम रही वर्षा', मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश?

By भाषा | Updated: July 16, 2020 06:24 IST

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के महेश पलावत ने बताया कि मानसून के हिमालय की गिरिपीठ की ओर चले जाने से पिछले कुछ दिन में दिल्ली में बारिश बहुत कम हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में जुलाई में अब तक सामान्य से 50 प्रतिशत कम बारिश हुई हैजुलाई में पालम और लोधी रोड मौसम केंद्रों ने भी क्रमश: 24 और 43 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की है।

नयी दिल्ली मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में जुलाई में अब तक सामान्य से 50 प्रतिशत कम बारिश हुई है, लेकिन सप्ताहांत में ‘मध्यम’ वर्षा होने का अनुमान है, जिससे इस कमी की भरपाई होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला ने जुलाई में अभी तक 44 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की है, जो कि 88.3 मिमी के सामान्य से करीब 50 प्रतिशत कम है।

जुलाई में पालम और लोधी रोड मौसम केंद्रों ने भी क्रमश: 24 और 43 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के महेश पलावत ने बताया कि मानसून के हिमालय की गिरिपीठ की ओर चले जाने से पिछले कुछ दिन में दिल्ली में बारिश बहुत कम हुई है।

फिलहाल मानसून दिल्ली के दक्षिण में है और 17 जुलाई से वह उत्तर की ओर बढ़ेगा जिससे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 17 से 20 जुलाई के बीच बारिश होने की संभावना है।

उनका कहना है कि इस दौरान पारा 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, आज दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर था। 

टॅग्स :मानसूनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल