लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कोरोना वायरस के नए स्वरूप से निपटने के लिए तैयार है: केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 29, 2020 17:49 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में अंक में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय राजधानी कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) से निपटने के लिए तैयार है।

केजरीवाल ने ब्रिटेन में सबसे पहले पाए आए कोविड-19 के नए प्रकार से निपटने के लिए तैयार होने संबंधी सवाल का जवाब देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली ने कोरोना वायरस की तीन लहरें देखी हैं और तीसरी लहर सबसे खतरनाक रही, जब 8500 (रोजाना नए मामले) तक मामले सामने आए, लेकिन हम उन पर काबू पाने में सफल रहे। हम इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 564 नए मामले सामने आए हैं, जो सात महीने में सबसे कम है (26 मई को 412 नए मामले सामने आए थे) तथा 21 और लोगों की मौत हो गई। शहर में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 0.98 प्रतिशत है।

शहर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,23,415 हो गए और कुल 10,474 लोगों की मौत हो गई। रविवार को 57,463 नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन